Posts

Showing posts with the label mishu kumar mandal

गिरिडीह में 21 साल के युवा की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, क्या आवाज उठाना अब जुर्म?

Image
गिरिडीह में 21 साल के युवा की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, क्या आवाज उठाना अब जुर्म? गिरिडीह झारखंड के गिरिडीह जिले में 21 वर्षीय युवा मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी को लेकर अब बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक लोग इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग इसे एक सामाजिक कार्यकर्ता और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले युवक को दबाने की कोशिश बता रहे हैं। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माइनिंग इलाके से जुड़ा है, जहां मजदूर दिलीप दास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार मुआवजा और नियोजन की मांग कर रहा था। इसी दौरान विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हुआ, जिसमें हिंसक झड़प और पथराव की घटना भी सामने आई। पुलिस ने मामले में जीतकुंडी निवासी मिशु कुमार मंडल को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का आरोप है कि मिशु मंडल लोगों को भड़काने में शामिल थे। हालांकि इस कार्रवाई के बाद जिले में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ा समर्थन मिशु मंडल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForMishu तेजी से ट्रेंड करने लगा। बड...