Honda की बड़ी तैयारी! भारत में लॉन्च होंगे नए Hybrid Cars और SUVs
Honda की बड़ी तैयारी! भारत में लॉन्च होंगे नए Hybrid Cars और SUVs नई दिल्ली जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने भारत को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी आने वाले समय में कई नई Hybrid Cars और SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda भारतीय बाजार में नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स वाले मॉडल पेश करने पर फोकस कर रही है। Hybrid टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव Honda ने संकेत दिए हैं कि आने वाले वर्षों में कंपनी Hybrid वाहनों पर ज्यादा ध्यान देगी। कंपनी का मानना है कि भारत में Fuel Efficient और कम प्रदूषण वाले वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।